- Hindi News
- विकास कार्यों के नाम पर जनता देगी साथ: घोड़ेला
विकास कार्यों के नाम पर जनता देगी साथ: घोड़ेला
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से आशीर्वाद लेते रामनिवास घोड़ेला।
हिसार | बरवालाहलके से कांग्रेसी प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं होता। उन्हें विश्वास है कि विकास कार्यों के नाम पर हलके के जनता एक बार फिर उनका साथ देगी। घोड़ेला सोमवार को बरवाला शहर में अनाज मंडी और सब्जी मंडी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांग रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछले दस वर्षों में बिना किसी भेदभाव के हर गांव, कस्बे शहर में विकास कार्य कराए हैं। बरवाला को सब डिवीजन बनवाने का मामला हो या कॉलेज निर्माण का, शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क का निर्माण हो या माॅडर्न मंडी बनाने का मामला हो। बरवाला शहर की तरह हलके के सभी गांवों में बिना किसी भेदभाव के अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। वहीं घोड़ेला के लिए उनकी प|ी लक्ष्मी घोड़ेला और उनके बेटे सुरेश घोड़ेला ने वोट मांगे। उन्होंने हलके के गांव ढाणी गारण, खान बहादुर, देवीगढ़ पूनिया सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क कर रामनिवास घोड़ेला के लिए वोट मांगे।