पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकजुट होकर लड़ेंगे हक की लड़ाई : लोहान

एकजुट होकर लड़ेंगे हक की लड़ाई : लोहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हांसीविधानसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी उमेद सिंह लोहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़नी है। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। लोहान ने सोमवार को हलके के गांव रामायण, ढंढेरी, सुल्तानपुर और हांसी शहर में जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस ने हलके के साथ भेदभाव किया है। यह चुनाव हांसी विधानसभा क्षेत्र के मान-सम्मान का चुनाव है और इसका फैसला जनता को करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करें। पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने में अपनी भूमिका अदा करें।