सोच समझकर वोट करेगी जनता: डॉ. सूरा
हिसार | बरवालाविधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र सूरा ने कहा कि बरवाला हलका पिछले 40 साल से बाहरी उम्मीदवार ही विधायक चुन रहा है। इसलिए विधायक का ध्यान हलके के विकास पर होकर खुद के विकास पर रहा है। आज अलग अलग पार्टियों के लोग हजारों वादे लेकर जनता को बरगलाने की कोशिश में है, लेकिन हलके की जनता अपने हितैषी को अच्छी प्रकार से जानती पहचानती है। वह किसी के बहकावे में नहीं आएगी और सोच समझकर वोट करेगी। सूरा ने कहा कि उन्हें जो समर्थन मिल रहा है। इसका कर्ज हलके के विकास और युवाओं को रोजगार देकर उतारा जाएगा। ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जब हलके की जनता के आशीर्वाद सहयोग से भाईचारे की जीत होगी तो विधानसभा में पहुंचने ही सबसे पहले हलके में व्याप्त समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा।