- Hindi News
- लायंस क्लब हिसार ए फिरोजा ने बांटीं जर्सियां
लायंस क्लब हिसार-ए-फिरोजा ने बांटीं जर्सियां
हिसार | लायंसक्लब हिसार-ए-फिरोजा ने शनिवार को हाजमपुर गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में बच्चों को जर्सियां वितरित की। इस दौरान लायन अनिल खट्टर ने कहा कि शिक्षा का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। उच्च शिक्षा ग्रहण करके ही उच्च पदों को पाया जा सकता है। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। क्लब के सदस्यों ने 225 बच्चों को जर्सियां दी। इस मौके पर प्रधान लायन सुरेंद्र बजाज, लायन राकेश बहार, मनीष देव, राकेश ठकराल, मुकेश बजाज, सुरेंद्र नैन, अशोक महता, दीपक चावला, सेवानिवृत प्रधानाचार्य हरबंस लाल बहार आदि मौजूद थे।