पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव

न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | न्यूयशोदा पब्लिक अर्बन एस्टेट दो में 25वां वार्षिक उत्सव का पहला चरण मनाया गया। उत्सव में मुख्य अतिथि शालिनी चेतल सिवानी उपमंडलाधीश रहीं। कार्यक्रम का आरंभ शालिनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रंग बिरंगी पोशाकों में छोटे बच्चे नजर आए। मुझे माफ करना ओम साईं राम हिप हॉप सांग के गीतों पर डांस कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद बेटी बचाओ नाटक का मंचन किया गया। इसके अलावा हरियाणवी लोक नृत्य, पेरेड, गुजराती गरबा आदि कार्यक्रम हुए। इसके अलावा देश भक्ति की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों विद्यालय की प्रगति की सरहाना की विद्यार्थियों को रचनात्मक सृजनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने की प्रेरणा दी। स्कूल की प्रधानाचार्य अंजना टुइकले ने मुख्य अतिथि अभिभावकों का आभार प्रकट किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।