- Hindi News
- 16 को गिफ्ट एक्सचेंज से शुरू होंगे क्रिसमस प्रोग्राम
16 को गिफ्ट एक्सचेंज से शुरू होंगे क्रिसमस प्रोग्राम
क्रिसमसके नजदीक आते ही चर्च में तैयारी शुरू हो गई है। बच्चे सांता क्लॉज के लुक में नजर आते है। दिसंबर माह के पहले रविवार से ही चर्च में कार्यक्रम शुरू हो गए है जो क्रिसमस के दिन तक चलते हैं। 14 दिसंबर को चर्च में व्हाइट गिफ्ट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें व्हाइट लिफाफे में पैसे डालकर जरूरतमंद जगहों पर भेजे जाते है। इस कार्यक्रम में वूमेन सोसायटी कैरल गाएगी।
18 से कैरल सिंगिंग की होगी शुरुआत
>16 दिसंबरको वूमेन सोसायटी चर्च के अंदर गिफ्ट एक्सचेंज करेंगे यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए है।
>18दिसंबरको कैरल सिंगिंग कार्यक्रम। कार्यक्रम की शुरुआत चर्च से की जाएगी।
>19दिसंबरको क्रिसमस ड्रामा एनएन स्कूल की तरफ से स्कूल में किया जाएगा। इसके बाद शाम को कैरल सिंगिंग।
>20दिसंबरकैरल सिंगिंग।
>21दिसंबरको चर्च के अंदर क्रिसमस ड्रामा संडे स्कूल की तरफ से। इसमें छोटे बच्चे भाग लेंगे। शाम को विशिष्ट लोगों के घर कैरल सिंगिंग।
>22और23 दिसंबर को कैरल सिंगिंग।
>24दिसंबरको चर्च के अंदर क्रिसमस ट्री एंड बोनफायर। चर्च डेकोरेशन का कार्य।
>25दिसंबरदोपहर बाद से रात 11 बजे तक कैंडल लगाने के लिए चर्च खुला रहेगा।
>26दिसंबरको चर्च की सफाई की जाएगी।
>28दिसंबरको खेल सामुदायिक लंच एंड चाय नूर निवास स्कूल में।
>31दिसंबरको चर्च बर्थ एनिवर्सरी एंड न्यू इयर।
>1जनवरीको चर्च में न्यू इयर सर्विस।
कैरल सिंगिंग कार्यक्रम शहर के हर हिस्से में किया जाएगा। कैरल सिंगिंग टीम ईसाई लोगों के घर घर जाकर कैरल गीत सुनाएगी।