पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन को सफल बनाने के लिए सत्य का मार्ग अपनाएं : रोहित

जीवन को सफल बनाने के लिए सत्य का मार्ग अपनाएं : रोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रीनपार्क कॉलोनी के तिकोना पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को पंडित रोहित कृष्ण शास्त्री ने भागवत के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि धर्म की राह पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाने के लिए सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस दौरान कौरव और पांडवों की कथा सुनाई। धर्म और सत्य की राह पर चलते हुए पांडवों ने विजय प्राप्त की वहीं अधर्म के मार्ग को अपनाने पर कौरव परास्त हुए। सत्य अमिट है और सत्य की भगवान हमेशा सहायता करते है। उन्होंने कहा कि माता-पिता, गुरु और ब्राह्मण की सेवा ही मानव का परम कर्तव्य है, जो दीन पर दया करता है उस पर प्रभु प्रसन्न होते है। इस दौरान भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूमने लगे।

ग्रीन पार्क कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।

रोहित कृष्ण।