पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आओ योग से सभी तनाव दूर करो : मुकेश

आओ योग से सभी तनाव दूर करो : मुकेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | भारतस्वाभिमान न्याय के प्रभारी मुकेश कुमार ने शहरवासियों से आह्वान किया कि आओ योग से सभी तनाव बीमारी एवं बुराइयों से मुक्त होकर अपनी सुप्त शक्ति प्रज्ञा प्रतिभा का जगाए। उन्होंने सभी बच्चों जवानों बुजुर्गों तथा वरिष्ठ नागरिकों से आह्वान किया कि स्वयं योग करें और औरों को योग करवाए। महर्षि पतंजलि आदि ऋषियों को योग को जन जन तक पहुंचाए। वह कैंप चौक के समीप सावंत अस्पताल में संस्था के चल रहे शिविर मोटापा एवं मधुमेह में बोल रहे थे। उन्होंने यूएन की ओर से 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित होने पर सभी शहर वासियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत देश पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हिसार की ओर से हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर डाॅ. सव्या सावंत, वीर सैन जैन, देवकी नंदन भाटिया, डाॅ. प्रवीन पूनिया, नरसी जांगड़ा, सुनीता शर्मा, हरीश लाहोरिया जयसिंह मौजूद रहे।