- Hindi News
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब शीतल और योगेश को मिला
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब शीतल और योगेश को मिला
हिसार | गांवसुलखनी स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी दर्शन कुमार मिढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ हुआ, जिसमें सभी सदनों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी छात्रों ने सच्ची खेल भावना बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को अनुशासन, शिक्षा खेलों के महत्व से अवगत करवाया। स्कूल प्राचार्य आरके धीर ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 800 400 मीटर रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो आदि स्पर्धाओं के साथ-साथ मटका रेस, सुई-धागा रेस वरिष्ठ अभिभावकों के रेस आदि मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब कक्षा 9 की शीतल कक्षा 11 के योगेश बूरा को दिया गया। ये खिताब उनके खेल-कूद स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बीएस सहरावत, प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सूबे सिंह सहरावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।