भारत विकास परिषद ने असम भेजे गर्म कपड़े
हिसार | भारतविकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से शनिवार को गर्म कपड़ों का ट्रक असम के जनजाति क्षेत्रों में भेजा गया। उपायुक्त डा. चंद्रशेखर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रक को रवाना किया। उपायुक्त ने भारत विकास परिषद के इस कार्य की सराहना की और अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट राजेश जैन ने बताया कि ट्रक में कंबल, शॉल, जैकेट और आदि गर्म कपड़े भिजवाएं गए हैं, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। इसे परिषद के सदस्यों ने जनसहयोग से इकट्ठा किया था। विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने भी इस कार्य की सराहना की और मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुरेन्द्र लाहौरिया, विवेकानंद शाखा के प्रधान अमर गोयल, सचिव हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, शक्ति अग्रवाल, विजय टक्कर, विजय चावला, संजय गर्ग, सुशील वधवा, नीरज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मनीश जैन, मनीराम बंसल, मुकेश बंसल, आदि उपस्थित थे।