सीवर लाइन डालने में कटी बीएसएनएल केबल
जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा दूरसंचार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। वहीं उनकी गलती से बीएसएनएल विभाग को भी करीब दो लाख रुपये की चपत लगी है। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जेसीबी से सीवर पेयजल लाइन डालने का काम किया जा रहा था। इस दौरान खुदाई करते समय दूरसंचार विभाग की तारे कट गई। जिस कारण टेलीफोन इंटरनेट के तीन सौ उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूरसंचार विभाग इस नुकसान की भरपाई संबंधित विभाग से करेगा।
विभागको दो लाख का नुकसान
दूरसंचारविभाग के एसडीओ धन सिंह गुंदली ने बताया कि घटना में विभाग को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। वहीं उपभोक्ताओं ने टेलीफोन खराब होने की शिकायतें हमें दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग के इस नुकसान का सही आंकलन किया जा रहा है आंकलन करने के बाद संबंधित विभाग से नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। बीएसएनएल अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर अपने कर्मचारियों को ठप पड़ी सेवाओं को बहाल करने के काम पर लगा दिया है। कर्मचारियों ने इंद्रप्रस्थ कृष्णा नगर काॅलोनियों में ठप पड़ी लाइन को तो बहाल कर दिया है। अभी जाे क्षेत्र बचे है उनकी सेवाओं को दूर संचार विभाग के कर्मचारी जल्द ही बहाल कर देंगे।
येक्षेत्र रहे प्रभावित
कृष्णानगर, रेलवे रोड, ऋषि नगर, सत्य नगर घोड़ा फार्म रोड, ढाणी बडवाली मोहल्लों में सीवर पेयजल लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई। जिस कारण यहां दूरसंचार विभाग की तारे कट गई जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तारों के कटने से उपभोक्ता लैंड लाइन फोन इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर सके।
दूर संचार विभाग के एसडीओ धन सिंह मुंदेली ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग इस मामले में हर बार लापरवाही दिखाता है। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को खुदाई की सूचना तक नहीं दी जाती। जल्द ही जन स्वास्थ्य विभाग को नुकसान की भरपाई के लिए डिमांड नोटिस भेजा जाएगा। वहीं विभाग जेसीबी की बजाय मैनुअली खुदाई करें तो दोबारा देसी परेशानियां नहीं उठानी पड़ेगी।
भेजा जाएगा नोटिस