जूडो गोल्ड मेडलिस्ट रिवॉल्वर सहित काबू
रोहतक| सीआईएपुलिस ने जूडो में भूटान नेपाल में जूडो-कराटे में गोल्ड मेडल जीत चुके सांपला के युवक सिदार्थ को 32 बोर की अवैध रिवॉल्वर सहित दबोच लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेजा गया है। सीआईए इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान हिसार बाईपास के नजदीक एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता मिला। तलाशी ली तो कब्जे से 32 बोर की रिवॉल्वर मिली। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसे रिवॉल्वर रखने का शौक है और यूपी में जब प्रतियोगिता में भाग लेने गया तो वहां से 15 हजार रुपए में खरीद कर लाया था।