पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार नर्सरियों को साल भर से नहीं मिली एक पाई

चार नर्सरियों को साल भर से नहीं मिली एक पाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी चारों खेल नर्सरियां बंद हो चुकी हैं। इनके संचालन के लिए हर माह एक लाख रुपये की जरूरत है। लेकिन, करीब एक साल से नर्सरियों को एक पाई तक नहीं मिली है। जिले भर से बेहतर खिलाड़ियों को इन नर्सरियों में प्रशिक्षण दिया जाता है। अब हालात यह है कि यहां तो खिलाड़ियों के लिए सामान उपलब्ध है और ही उन्हें डाइट के लिए दैनिक भत्ता मिल रहा है।

खेल विभाग ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई वर्ष पहले प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली। इसी मुहिम के तहत हिसार के महाबीर स्टेडियम में एथलेटिक्स, जूडो और गांव उमरा और बास में कुश्ती की नर्सरियां खोली। इन नर्सरियों में कोचों ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना भी शुरू कर दिया था। लेकिन, खेल विभाग ने इन नर्सरियों की कोई सुध नहीं ली। खेल विभाग के आला अधिकारी बताते हैं कि विभाग की तरफ से प्रदेश की किसी भी नर्सरी के लिए पैसा नहीं भेजा जा रहा जिसके कारण नर्सरियां बंद हो चुकी हैं।

खिलाड़ियोंको 9 माह से नहीं मिला पैसा

उमरागांव में कई साल पहले कुश्ती के अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के लिए कुश्ती की नर्सरी खोली गई। यहां की नर्सरी के कोच ने बताया कि करीब 9 माह से अधिक समय से यहां पर खेल विभाग द्वारा एक भी पैसा नहीं भेजा गया है।

पैसे होने के कारण नर्सरी के खिलाड़ियों के खेल संबंधी सामान अन्य जरूरतों के लाले पड़े हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा में कोच स्वयं की जेब से पैसा खर्च कर कुश्ती खिलाड़ियों की खेल संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा बास की कुश्ती नर्सरी की कुछ यही कहानी है।

डाइट के पैसे भी नहीं

खिलाड़ियों की खेल किट तो मिल ही नहीं रही साथ में खिलाड़ियों को डाइट के पैसे भी नही रहे हैं। कुश्ती कोच ने बताया कि एक खिलाड़ी की डाइट पर प्रतिदिन कम से कम 500 रुपये खर्च आता है। एेसे भूखे पेट खिलाड़ी कैसे अभ्यास कर सकते हैं।

बंद हो चुकी है नर्सरी

^चंडीगढ़ मुख्यालय की तरफ से खेल नर्सरियों के लिए बीते कई माह से कोई पैसा नहीं आया है। जिसके कारण यह नर्सरियां बंद हो चुकी हैं। इस समस्या के बारे में कई बार खेल विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।\\\'\\\' दर्शनकुमार मिढ़ा, डिप्टीडायरेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी हिसार।

नहीं मिल रहा जवाब

महाबीर स्टेडियम में एथलेटिक्स और जूडो की दो खेल नर्सरियों खोली गई थीं। इन नर्सर