- Hindi News
- पटेलनगर में पानी वार्ड 9 में सीवर लाइन डलना शुरू
पटेलनगर में पानी वार्ड 9 में सीवर लाइन डलना शुरू
पटेलनगर और वार्ड नौ में अटके काम पूरे कराने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की नींद टूट गई। पटेल नगर में पानी की लाइन खींचवाने का काम विभाग ने शुरू करा दिया है। जोकि टेंडर होने के करीब छह माह बाद शुरू हो रहा है। ऐसे ही वार्ड-9 में 5.50 करोड़ रुपये के काम अटकने की खबर को विभाग ने संज्ञान में लेते हुए 20 इंच की सीवर लाइन पर काम शुरू कर दिया है।
भास्कर ने पटेल नगर यानि वार्ड-14 और वार्ड नौ में महीनों से अटके कामों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। पटेल नगर में करीब छह माह पूर्व आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में पानी की लाइन बिछवाने के लिए टेंडर हुए थे, लेकिन काम शुरू कराने में अफसर रुचि नहीं दिखा रहे थे। सूत्र बताते हैं कि विभाग के अधीक्षण अभियंता आरपी गर्ग ने मामले से जुड़े संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए काम शुरू कराने को कहा था।
दो बूस्टिंग स्टेशन बनेंगे
पटेल नगर में 900 फीट तक की लाइन बिछ चुकी है। जबकि कई अन्य कॉलोनियों में लाइन बिछाने की विभाग बात कह रहा है।
डा.महेंद्रजुनैजा, पार्षद,वार्ड-14
मेरे वार्ड में 20 इंच सीवर की लाइन का काम जनस्वास्थ्य विभाग ने शुरू करा दिया है। शिव नगर कॉलोनी की दो गलियों में सीवर लाइन गलत डाली गई थी। इसकी जांच होनी चाहिए।
अनीतारानी, पार्षद,वार्ड-9
वार्ड नौ में काली माता और सरकारी कॉलोनी के निकट दो बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण होना प्रस्तावित है। विभाग को दोनों की बूस्टिंग स्टेशन को निर्मित कराने के लिए जमीन की तलाश है। जमीन तो पहले देखी गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। अब विभाग दोबारा से जमीन तलाशने की कवायद में जुटा है। जिससे बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण शुरू कराया जा सके।