पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूडो चैंपियनशिप में प्रवीन दलाल ने जीता गोल्ड

जूडो चैंपियनशिप में प्रवीन दलाल ने जीता गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | शिलोंगमें हुई यूथ एंड जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में गांव मैसूद पुर के प्रवीन दलाल ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। वेद स्कूल में 12वीं में पढ़ने वाले प्रवीन ने अपनी सफलता का श्रेय कोच सतबीर श्योराण को दिया। पिछले चार साल से जूडो खेल रहे प्रवीन दलाल महाबीर स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। यूथ एंड जूनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने पर प्रवीन दलाल का रविवार को 10 बजे महाबीर स्टेडियम में स्वागत होगा।। जिसमें शहर के विधायक डॉ. कमल गुप्ता पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा भी मौजूद रहेंगे। स्वागत समारोह में मैसूद पुर ग्राम पंचायत भी प्रवीन को सम्मानित करेगी।

यूथ एंड जूनियर जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीन एक नंबर पर खड़े।