ट्रैफिक क्विज स्पर्धा का दूसरा चरण आज
हिसार | ट्रैफिकपुलिस की ट्रैफिक क्विज प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन रविवार को जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में किया जाएगा। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में जिलेभर के करीब 400 सरकारी और निजी स्कूलों के विभिन्न आयु वर्ग के करीब 3000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
इस परीक्षा के संबंध में शहर के चार स्कूल नियुक्त किए गए है। इसको लेकर शनिवार को आईजी अनिल कुमार राव ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया।