- Hindi News
- गिरफ्तारी के लिए 12 गांवों की पंचायतों ने बैठक की
गिरफ्तारी के लिए 12 गांवों की पंचायतों ने बैठक की
हिसार | दुर्जनपुरनिवासी सुरेश मर्डर मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी होने के मामले में 12 गांवों की पंचायत शनिवार को दुर्जनपुर में हुई। पंचायत की अध्यक्षता जिला पार्षद सुरेश कुमार ने की। पंचायत में सुरेश हत्याकांड के आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी होने को लेकर रोष जताया गया और पुलिस द्वारा मामले में ढिलाई बरतने की बात भी कही गई। ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होने पर रोष प्रदर्शन का भी ऐलान किया है। गांव दुर्जनपुर निवासी सुरेश की 18 नवंबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक केवल एक आरोपित को ही गिरफ्तार किया है।आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण दो बार धरना भी दे चुके हैं। पंचायत ने इस मामले को लेकर 19 दिसंबर को हिसार में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पंचायत में गांव दुर्जनपुर, जाखोद खेड़ा, राजीव नगर झीड़ी, कैमरी, किरमारा, हरिकोट, ढ़ढूर, चिकनवास, मय्यड़, खरड़, सरसौद, कालीरावण, देवां, खोखा, बिछपड़ी के लोगों ने भाग लिया।
हिसार। गांव दुर्जनपुर निवासी सुरेश के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायत करते ग्रामीण।