पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क कोचिंग देने वाली संस्था में चोरी

निशुल्क कोचिंग देने वाली संस्था में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गरीबबच्चों को स्कूल के बाद कोचिंग देने वाली एक संस्था में भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर यहां से किचन का काफी सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि घोड़ा फार्म रोड निवासी बबीता ने केस दर्ज कराया है। बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आजादनगर के विराटनगर क्षेत्र में गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने की एक संस्था है। शुक्रवार तड़के चोर संस्था के ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और यहां से काफी सामान चोरी कर लिया। बबीता ने बताया कि चोर ऑफिस से दो सिलेंडर, एक बड़ा चूल्हा, एक पानी का मोटर, 4 पंखे, 100 प्लेट्स और गिलास, 4 कंटेनर और तीन प्लास्टिक की कुर्सी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।