पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक हिसार तक लगेंगे दो टोल टैक्स नाके

रोहतक-हिसार तक लगेंगे दो टोल टैक्स नाके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूएनएच-9(एनएच-10) पर जून 2016 से वाहनों को फर्राटे भरने के लिए दो स्थानों पर टोल टैक्स देने होंगे। चूंकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रोहतक से हिसार के 99 किमी लंबे एनएच पर दो टोल के नाके तय कर दिए हैं। एक मदीना दूसरा हांसी के पास बनेगा। इस हाईवे पर पहला मौका होगा कि वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा। एनएच बहादुरगढ़ से रोहतक हिसार तक निर्मित होगा, जिसकी कुल लंबाई 170 से 315.550 किमी है। पीपीपी(प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) मॉडल से 960 करोड़ की लागत से बन रहे हाईवे का फिलहाल 35 फीसदी काम हो चुका है। राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों ने उम्मीद जताई यदि कोई तकनीकी रुकावट नहीं आई और सब ठीक रहा तो करीब 18 माह के भीतर हाईवे का काम पूरा हो जाएगा। हाईवे फोरलेन बनने से रोहतक से लेकर दिल्ली, महम, हांसी हिसार की दूरी तय करने में जो वक्त लगता था, वह कम हो जाएगा।

न्यू एनएच-9 पर फोरलेन का काम जारी है।

रोहतक से हिसार | रोहतकसे हिसार तक की करीब 90 किमी दूरी तय करने में दो से लेकर ढाई घंटे तक लगते हैं। रास्ते में चार बाइपास बनने से करीब 30 मिनट कम लगेंगे।

महम से हांसी | महमसे हांसी की दूरी करीब 39 किमी है। अभी महम से हांसी तक करीब 50 मिनट तक का वक्त लग जाता है। हाईवे बनने पर 35 मिनट में सफर होगा।

रोहतक से महम | रोहतकसे महम की 33 किमी दूरी है। अभी 40 से 45 मिनट लगते हैं। हाईवे बनने से यह पूरा करने में सफर 25 से 30 मिनट ही लगेंगे। यानि 10 से 15 मिनट कम कमकम।

प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप यानि पीपीपी मॉडल पर निर्मित हो रहे हाईवे पर 99 किमी के बीच में टोल टैक्स वसूलने के लिए दो स्थानों पर नाके बनेंगे। एक नाका मदीना में बनेगा। दूसरा हिसार के हांसी के निकट बनेगा। एनएचए के अफसर कहते हैं कि फिक्स स्थान अभी तय करना है।

हाईवे के बीच में चार बाइपास बनाए जा रहे हैं। जिन शहरों या बड़े कस्बों के बीच में होकर हाईवे जा रहा है और आबादी रही है तो वहां बाइपासों का निर्माण हो रहा है। हांसी में कुल 13 किमी के बाइपास बन रहा है। ऐसे ही महम, खरकड़ा और मदीना में बाइपास का निर्माण होना है।

पीपीपी मॉडल पर जो कार्य होते हैं, उन कामों के पूरे होने का समय निर्धारित होता है। जो समय तय होता है, उसमें काम पूरा हो जाता है तो लागत के हिसाब से किमी के हिसाब से टैक्स तय होता है। यदि काम निर्धारित समय से अधिक