पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबी कूद में राहुल रहा प्रथम

लंबी कूद में राहुल रहा प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाट कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता

भास्करन्यूज| हिसार

जाट कॉलेज में शनिवार को एक दिवसीय 48वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता में तीन प्रतियोगिता के करीबन 29 इवेंट कराए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट प्रियंका सुरेश बीए प्रथम वर्ष को चुना गया। बॉक्सर पिंकी जांगड़ा, कॉलेज प्राचार्य आईएस लाखलान, आर एस गोयत केएल रेणुवा डॉ. महेश ख्यालिया सहति कॉलेज स्टॉफ इस मौके पर मौजूद रहा।

ये रहा परिणाम

महिला:प्रियंका800, 400, 200 100 मीटर रेस, हाई जंप, लांग जंप, ज्वलिन थ्रो में प्रथम स्थना हासिल किया।, अंजू ने डिस्कस थ्रो शॉटपुट में प्रथम स्थान हासिल किया।

पुरुष:राजेशने 10 हजार मीटर, 5 हजार मीटर 1500 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया। सुरेश ने लांग जंप 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान हासिल किया।, सुमित ने 400 मीटर, 200 मीटर रेस डिस्कस थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। शॉटपुट में प्रथम अमित हाई जंप में राहुल चौधरी प्रथम रहा, वही हैमर थ्रो में नितिन मलिक प्रथम रहा। 800 मीटर रेस में गुरमीत प्रथम, संदीप थ्रो में प्रथम रहा।