पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत नगर में गेट विवाद : हुडा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी एसडीएम से मिले

विद्युत नगर में गेट विवाद : हुडा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी एसडीएम से मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार |विद्युत नगर के गेट नंबर छह को लेकर शनिवार को भी कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। एसडीएम ने हुडा और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया, लेकिन दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे पर बात टाल दी। इस पर एसडीएम ने दोनों विभागों से उनका जवाब लिखित में मांगा है। गेट नंबर छह को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव का स्थिति बनी हुई है। इसी मामले को लेकर शनिवार को एसडीएम अशोक बंसल ने हुडा और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया। दोनों अधिकारियों से इस मामले पर चर्चा की गई, लेकिन दोनों विभागों ने एक-दूसरे पर टालते हुए कोई भी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। पूरे प्रकरण को लेकर अब एसडीएम ने दोनों विभागों से लिखित में जवाब मांगा है। एसडीएम ने बताया कि जल्दी ही इस मामले में कोई कोई समाधान निकाला जाएगा। उधर, इसी प्रकरण को लेकर हाउसिंग बोर्ड निवासी जगदीप सिंह, सुनील कौशिक, महावीर सिहाग और विजय शर्मा आदि एसडीएम से मिले। एसडीएम ने समाधान का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया। बता दें कि विद्युत नगर में एंट्री गेट पर लोगों के आइडी कार्ड चेक करने के मामले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और जाम लगाकर हंगामा किया था। वहीं, चोरियों के ज्यादा होने पर गेट पर दिवार बनाने के बाद भी जमकर हंगाम हो गया था।