- Hindi News
- संत नगर, एकता काॅलोनी और रेलवे काॅलोनी में रात के समय पुलिस गश्त की मांग
संत नगर, एकता काॅलोनी और रेलवे काॅलोनी में रात के समय पुलिस गश्त की मांग
हिसार |जागरूक महिलामोर्चा की ओर से पिछले दिनों संत नगर में हुई चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर डीएसपी राजपाल से गुहार लगाई है। साथ ही क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा करने की मांग की है। मोर्चा की अध्यक्षा मीनू भुटानी ने बताया कि संत नगर वासियों के रोष को देखते हुए बीती रात डीएसपी राजपाल ने क्षेत्रवासियों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। मीनू भुटानी अन्य निवासियों ने डीएसपी को बताया कि पिछले दिनों में मोहल्ले में रहने वाले बिटू से लुटेरों ने बंदूक दिखाकर 15 हजार रुपए एक मोबाइल छीन लिया गया। सुरेश शर्मा के घर से लैपटॉप पानी की टूंटिया चोरी हो गईं। क्षेत्र वासियों ने बताया कि कुटिया बुनियाद स्कूल के सामने भी चोरी की वारदात हुई थी। लोगों ने डीएसपी से देर रात में संत नगर, एकता काॅलोनी, रेलवे काॅलोनी पुल के नीचे पीसीआर द्वारा पुलिस गश्त लगाने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। डीएसपी ने रात को गश्त लगाने की मांग को तुरंत स्वीकार कर लिया। समाजसेविका मीनू भुटानी ने कहा है कि राजनीतिक सामाजिक संस्थाओं से सहयोग लेकर सीसीटीवी कैमरे लगावाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अजय भुटानी, राजू, श्याम सुनेजा, ओमप्रकाश ललित, लेखराज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।