गूंजा श्याम बाबा का जयकारा
श्याम जागरण ग्रुप समिति की ओर से 17वां श्याम होली महोत्सव शनिवार को काठ मंडी से निशान यात्रा के आयोजन के साथ किया गया। निशान यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए हनुमान मंदिर मोती बाजार पहुंच कर संपन्न हुई। यह जानकारी समिति के प्रधान राम वर्मा शोभा यात्रा प्रधान महेंद्रपाल गोयल ने दी। समिति के प्रवक्ता श्रीराम सोनी ने बताया कि निशान यात्रा में सर्व मनोकामना पूर्ण हेतु 251 श्याम भक्तों ने श्याम बाबा का पवित्र निशान (ध्वजा) उठाकर यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान श्याम बाबा की मनभावन झांकियों बाहर से आए बैंड बाजों ने श्याम भजनों की धुनों से सबका मनमोह लिया। निशान यात्रा के दौरान इत्र वर्षा ने शहर को सुगंधमय बना दिया और वहीं ढोल नगाड़ों ने श्याम भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। निशान यात्रा में सैकड़ों भक्तों ने भाग लेते हुए भजन कीर्तन कर शहर को श्याम बाबा के जयकारों से गूंजायमान कर दिया। सोनी ने बताया कि इस अवसर पर विनोद गोयल(बाबा) मुख्य अतिथि थे, जबकि भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार की गारिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर लाल सिंह जांगू आदमपुर वाले अतिविशिष्ट अतिथि मास्टर श्रीचंद गुंदली विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र महता ने की। आए हुए अतिथियों का स्वागत समिति की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। होली महोत्सव कार्यक्रम के तहत 8 फरवरी को सुबह 11 बजे कटला रामलीला मैदान में भजन गंगा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश कुमार लोहिया, राजकुमार आर्य, राधेश्याम आर्य, धर्मपाल गोयल, विजय गोयल, महाबीर प्रसाद जांगड़ा, संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, कृष्ण गोयल, अशोक जैन, संजय गोयल दीपक अग्रवाल सहित अनेक श्याम भक्त उपस्थित रहे।
कटला रामलीला मैदान में भजन गंगा कार्यक्रम आज
निशान यात्रा में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
श्याम जागरण समिति के 17वें श्याम होली महोत्सव के मौके पर निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्याम भक्त झूमते रहे।