फॉग रेस में नाम्या रही प्रथम
हिसार | जवाहरनगर स्थित वेद सीनियर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को स्पोर्ट्स-डे का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान फॉग रेस में नाम्या पहले, दीक्षिता दूसरे और स्मृति तीसरे स्थान पर रही। बनाना रेस में गौरव ने पहला, सिद्धार्थ ने दूसरा और यश ने तीसरा स्थान पर, दौड़ में समीर, शशी पूनम क्रमश विजेता रहे। कक्षा पहली की बनाना रेस में प्रिया ने पहला, खुशी ने दूसरा और नमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा सेकंड की सिंपल रेस में मिलन प्रथम, तनीशा द्वितीय और टिन्नी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा थर्ड की लेमन रेस में बिमल पहले, लक्ष्मी दूसरे और करण तीसरे स्थान पर रहा। जबकि कक्षा चौथी में अरुण, बिन्ना कर्मवीर क्रमश विजेता रहे। लेग रेस में सुमित ने पहला, मोनू ने दूसरा और भूवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वेद एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन एचके शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने से केवल शैक्षणिक बल्कि शारीरिक विकास भी होता है। इससे पूर्व प्राचार्य सुखवीर श्योराण ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर ब्लूमिंग डेल्स स्कूल के चेयरमैन हिमांशु शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य गणमान्य मौजूद रहे।