पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएयू में किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की जानकारी दी

एचएयू में किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की जानकारी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | एचएयूमें बागवानी विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से चल रहे नीबू वर्गीय फसलों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। प्रीसीजिंग फार्मिंग डेवलपमेंट सेंटर (पीएफडीसी), हिसार के इंजीनियर अजीत सिंह सांगवान ने पीएफडीसी स्कीम के तहत किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का ढंग से उपयोग रखरखाव की जानकारी दी। बागवानी विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आरके गोदारा ने किसानों को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली योजना इस पर होने वाले खर्च और सरकार की सब्सिडी के बारे में बताया। इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ. राजपाल दलाल एवं डॉ. आरएस बेनीवाल, डॉ. संदीप आर्य, डॉ. राकेश चुघ और डॉ. एस मान ने भी किसानों को संबोधित किया।