पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकीय महाविद्यालय में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

राजकीय महाविद्यालय में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | राजकीयमहाविद्यालय में लीगल लिटरेसी सेल के तत्वावधान से दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएंं करवाई गई। इसमें हिसार मंडल के पांच जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद भिवानी के जिला स्तरीय पुरस्कार विजेताओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में भाषण, वाद-विवाद एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को पेंटिंग, स्लोगन पेंटिग निबंध लेखन प्रतियोगिताए आयोजित की गई। पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम संदीप नहरा, स्लोगन राइटिंग में गुरप्रीत सिंह, निबंध लेखन में प्रथम इकजम रहा। भाषण प्रतियोगिता में अनु प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में (पक्ष) अंजू प्रथम विपक्ष में दिव्या और कविता पाठ में विकास प्रथम रहा। कार्यक्रम के दौरान एचएयू के प्रदर्शनी अधिकारी सचदेव मान एवं गीता जांगड़, गूगन रान गोदारा, कवि महेंद्र जैन, डॉ. कृष्ण कुमार ने निर्णयक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरभगवान भावला ने नारी शिक्षा एवं समानता पर विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पायल बंसल सीजेएम कम सेक्रेटरी डिस्ट्रीक लीगल सर्विस अथॉरिटी ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्नेह नंदा ने लीगल सेल प्रभारी डॉ. ज्योति यादव, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. पवित्र मोहन,डॉ. रणधीर सिंह, किरण भुक्कल डॉ. सुमन चौधरी को बधाई दी।