पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग वेदांत सेवा समिति 14 फरवरी को मनाएगी ‘मातृ पितृ दिवस’

योग वेदांत सेवा समिति 14 फरवरी को मनाएगी ‘मातृ-पितृ दिवस’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | श्रीयोग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ की ओर से 14 फरवरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मातृ-पितृ दिवस मनाया जाएगा। सिरसा रोड स्थित आश्रम के संचालक गोपाल भाई आश्रम के प्रवक्ता वजीर चंद वधवा ने बताया कि समिति आसाराम की प्रेरणा से 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे जैसे कुरीतियों को मनाकर इसे ‘मातृ-पितृ दिवस’ के रूप में मनाती रही है। इसी संदर्भ में समिति के सदस्य गुलशन ढींगड़ा, अभिषेक कौशिक, प्रवीन सुखीजा प्रेम चौधरी शहर के विभिन्न स्कूलों, पार्कों, कॉलोनियों में जाकर मातृ-पितृ पूजन दिवस की जानकारी देकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।