पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों के साथ पार्षद नरेंद्र ने संभाली झाड़ू तो साफ हो गईं चार कॉलोनियाें की गलियां

कर्मचारियों के साथ पार्षद नरेंद्र ने संभाली झाड़ू तो साफ हो गईं चार कॉलोनियाें की गलियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजाद नगर में अभियान चला

ढ़ाई घंटे में निकाला 4 ट्रॅाली कचरा

वार्ड-19 के पार्षद ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए जनता से मांगा सहयोग

हिसार| वार्ड-19के पार्षद नरेंद्र शर्मा ने स्वच्छता का संदेशा देने के लिए सफाई कर्मचारियों और जनता के साथ झाड़ू हाथों में थामकर सफाई अभियान चलाया। भास्कर मुहिम के तहत इन्होंने संकल्प लिया कि अपने क्षेत्र की कॉलोनियों में जहां भी गंदगी दिखेगी वहीं खुद भी झाड़ू लगाने से गुरेज नहीं करेंगे। सोमवार से शेष बची कॉलोनियों में पार्षद जनता के साथ स्वच्छता अभियान चलाएंगे। पार्षद ने जिन गलियों में गंदगी होने की शिकायत रहीं थीं, वहीं खुद झाड़ू लेकर सफाई कर्मचारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान इन्होंने साकेत कॉलोनी, साकेत कॉलोनी एक, राम नगरी, गीता कॉलोनी प्रथम में अभियान चलाया। जनता के सहयोग से चले अभियान के दौरान जो भी कचरा निकाला गया, उसे नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से ट्रॉलियों में भरवाकर डंपिंग स्टेशन तक भिजवाया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कॉलोनियों में पहुंचकर हाथ जोड़कर सभी गलियों और कॉलोनियों को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग मांगा। कहा कि निर्धारित स्थान पर कचरा डालें, सफाई कर्मचारी नहीं आता है तो मुझे फौरन सूचित करें। घरों में डस्टबिन रखें, जिससे कर्मचारी आए तो गलियों में कचरा बिखरा रहे। जनता ने भी पूरा सहयोग देने का वायदा किया।

वार्ड-19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा ने भास्कर की स्वच्छता अभियान की मुहिम में साथ देने का संकल्प लिया था। पार्षद ने आगे की योजना बताते हुए कहा कि रविवार को निजी कार्यों के चलते अभियान बंद रहेगा। जबकि सोमवार से रोजाना कॉलोनियों में सफाई अभियान चलवाएंगे। सोमवार को शुरुआत के तौर पर अशोक बिहार, आजाद नगर के मुख्य बाजार, मॉडल साकेत कॉलोनी अन्य कॉलोनियों में सफाई अभियान चलाएंगे।

निगम ने भेजे कर्मचारी ट्रॉली

नगरनिगम ने सफाई अभियान में सहयोग दिया। संघर्ष समिति और व्यापारियों की मांग पर निगम के अफसरों ने दो ट्रॉली, 35 झाड़ू, आधा दर्जन कर्मचारी और इतनी ही तादाद में हाथ की रेहड़ियां भेजी थीं। निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर शील कुंडू, सुभाष सैनी भी मौजूद रहे।

आजाद नगर में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा ने धर्मशाला के पास सफाई करवाई। इस दौरान बलराम राठी, सुरेंद्र शर्मा, ठाकुर कश्मीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सब्जी मंडी चौक पर सफाई करते संघर्ष समिति के राजेंद्र सैनी।

मैं भी किसी से कम नहीं स्वच्छताअभियान में सभी उम्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला। एक बुजुर्ग सब्जी मंंडी चौक से आगे सफाई करते हुए। इस दौरान लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कैसे स्वच्छ बने

अपना हिसार

महाअभियान

सब्जी मंडी शिफ्टिंग संघर्ष समिति के प्रधान राजेंद्र गोदारा, पूर्व प्रधान राजेंद्र सैनी, शनि मंदिर मार्केट कमेटी के प्रधान रामवीर सैनी, प्रहलाद सैनी, सरदार सुखविंदर सिंह, कृष्ण सैनी, संजय सैनी, डाॅ. सजीव खट्टर, राजेंद्र, विजय डेयरी के प्रीतम, सुमित, अमन, राजकुमार, बलजीत, सुभाष, प्रीतम सेन, सतीश जॉली, शेर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

इन्होंने लिया संकल्प

^हमनेअपने क्षेत्र में सफाई कराने के अलावा भविष्य में गंदगी हो, इसके लिए निगरानी कमेटी गठित की है। जोकि गंदगी फैलाने वालों को गांधीवादी तरीके से समझाएंगे कि हम कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं। राजेंद्रसैनी, संघर्ष समिति सदस्य

^हमसभी दुकानदारों, व्यापारियों, आढ़तियों और स्थानीय जनता ने सामूहिक तौर पर जिस तरीके से सफाई अभियान चलाया। उसी तरह हम हमेशा स्वच्छता रखेंगे। रामवीरसैनी, प्रधान, शनि मंदिर मार्केट