- Hindi News
- बीईओ के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिला स्टाफ
बीईओ के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिला स्टाफ
हिसार | अवकाशको लेकर असमंजस कहे या फिर शिक्षकों की मनमानी, लेकिन शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में शिक्षकों की लापरवाह कार्यशैली उजागर हो गई। बरवाला ब्लाक के बधावड़ सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य समेत आधा दर्जन शिक्षक अनुपस्थित मिले। बरवाला के खंड शिक्षा अधिकारी धनपत राय शनिवार को टीम के साथ बधावड़ गांव के सीनियर सेकंडरी स्कूल में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप सिंह समेत तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके अलावा औचक निरीक्षण का पता चलते ही आनन-फानन में दो शिक्षक स्कूल में पहुंचे, जिनकी लेट उपस्थिति लगाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी के पूछने पर वहां मौजूद स्टाफ ने बताया कि दिल्ली में मतदान को लेकर अवकाश में असमंजस था।