पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवर्नमेंट हाई स्कूल स्टाफ का विवाद में पंचायत में नहीं हुआ कोई निर्णय

गवर्नमेंट हाई स्कूल स्टाफ का विवाद में पंचायत में नहीं हुआ कोई निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | लुदासके गवर्नमेंट हाईस्कूल में स्टाफ के बीच चल रहे विवाद को लेकर शनिवार को हुई पंचायत में कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। पंचायत घर में महिलाओं के पहुंचने पर गणमान्य लोगाें ने पंचायत को बिना किसी निर्णय के ही खत्म कर दिया। गवर्नमेंट हाईस्कूल में मुख्य अध्यापिका और बाकी स्टाफ के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया था। विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को गांव के पंचायत घर में गणमान्य लोगों ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत में ग्रामीण स्कूल स्टाफ के बीच सुलह के लिए आपस में वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलाएं वहां पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को लेकर अपना-अपना तर्क रखने लगी। मामला बढ़ता देख गणमान्य लोगों ने बिना किसी निर्णय के पंचायत बीच में ही खत्म कर दी। सरपंच भीम सिंह ने बताया कि पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका।