- Hindi News
- छह माह से टूटी पड़ी है कैंट क्षेत्र की सड़क
छह माह से टूटी पड़ी है कैंट क्षेत्र की सड़क
नगर निगम में लापरवाही के नए मामले रोजाना सामने रहे हैं। शुक्रवार को कैंट क्षेत्र के तमाम लोग छह माह से गली बनने की शिकायत लेकर पहुंचे। गली बनने के कारण स्थानीय जनता को हो रही दिक्कतों का भी हवाला दिया। श्याम मंदिर के पीछे वाली गली सैनिक आदर्श कॉलोनी के दर्जनों लोग नगर निगम दफ्तर पहुंचे।
निगम अफसरों से शिकायत करते हुए मेजर शमशेर सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि छह माह से पूर्व कॉलोनी की गली का निर्माण होने की शुरुआत हुई थी। कॉलोनी की गली की खुदाई करा दी गई। मिट्टी डलवाने से लेकर कई स्थानों पर गड्ढे खुदे पड़े हैं। इसलिए यहां से निकलना भी दुश्वार है। तमाम दुर्घटनाओं की बात बताते हुए संतरो देवी, अनीता, हरचरन सिंह, कौशल्या देवी ने बताया कि मिट्टी पड़ी है, इसलिए जल निकासी की भी व्यवस्था नहीं है।
कच्ची गली के कारण कई समस्याएं रही हैं। जबकि स्थानीय जनता ने यह भी कहा कि हमारे कॉलोनी के पास की तमाम गलियां निर्मित हो गईं। इसलिए पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिर किन कारणों से हमारी गली का निर्माण नहीं हो सका है। इस दौरान बबिता, प्रेमकुमारी, मूर्ति देवी, संतोष आजाद, प्रमिला आदि मौजूद रहे। निगम अधिकारियों ने गली को निर्मित कराने सहित गली के निर्माण में देरी के कारणों की जांच कराने की बात कही है।