पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हिसार-चंडीगढ़मार्ग स्थित ढाणी गारण मोड़ पर शाम को एक बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में ढाणी गारण निवासी 20 वर्षीय सजन की मौत हो गई। वहीं, गांव का ही 70 वर्षीय बुजुर्ग रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। सजन बाइक से हिसार से गांव की तरफ जा रहा था। ढाणी गारण मोड़ पर अचानक सामने से साइकिल पर सवार रोशन गया। इससे बाइक सीधी साइकिल से जा भिड़ी। बाइक से गिरने के कारण सजन का सिर सड़क में जा लगा और रोशन साइकिल से सड़क किनारे गिर गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि रोशन की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।