- Hindi News
- राहगीरों को लूटने के फिराक में खड़े दो लाेग गिरफ्तार
राहगीरों को लूटने के फिराक में खड़े दो लाेग गिरफ्तार
चोरी, डकैती, लूट सहित अन्य मामलों में वांछित दो आरोपितों को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। राहगीरों को लूटने की फिराक में खड़े दोनों आरोपियों को पीजीएसडी स्कूल वाली गली से पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एएसआई कर्मबीर ने बताया कि मामले में भारतनगर निवासी रोहित और वाल्मीकि बस्ती के विपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से एक चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपित पहले करीब 50 मामलों में वांछित हैं। शुक्रवार रात को पुलिस पड़ाव क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस वाहन जैसे ही पीजीएसडी स्कूल वाली गली में मुड़ी तो वहां दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे। पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक चाकू और कुछ नकदी मिली। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि आरोपितों में शामिल रोहित के खिलाफ विभिन्न थानों में 16 और विपिन के खिलाफ करीब 17 केस दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से इन दानों आरोपियों की तलाश थी।