पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान से लाखों के गहने चोरी करने वाला गिरफ्तार

मकान से लाखों के गहने चोरी करने वाला गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलगेट क्षेत्र में हुई थी वारदात

भास्करन्यूज | हिसार

मिलगेट क्षेत्र के शिव कॉलोनी के एक मकान से गुरुवार रात लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने का आरोपित शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे को कोर्ट में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मामले में विनोद नगर स्थित पचास वाली गली के तरुण उर्फ गटटू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित से एक साेने का हार, एक चेन, चार अंगूठी, 3 जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी बाली, 3 जोड़ी चांदी की पाजेब, 2 चांदी के सिक्के और बच्चे के चांदी के कड़े सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने तरुण को सेक्टर 1, 4 स्थित दवा की फैक्ट्री के पास से पकड़ा है। पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि तरुण शिवनगर गली नंबर 3 में गीता कुमारी के मकान से करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गया था।

पुलिस को दी शिकायत में गीता ने बताया था कि वह डीसीएम मील में नौकरी करती है। कुछ समय पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी।

इस पर एक दिन बेटी अपने आभूषण घर रखकर गई थी। इसके बाद गीता किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर चली गई। जब वह अगली सुबह घर लौटी तो मकान के गेट का ताला टूटा था। अलमारी से कुछ नकदी सहित आभूषण गायब थे।