पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजाद नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य मोहन शरण ने गोवर्धन पर्वत की महिमा के

आजाद नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य मोहन शरण ने गोवर्धन पर्वत की महिमा के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजाद नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार और कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।

भगवान कृष्ण राधा और गोपियों संग रास रचाते हुए।

भगवान कृष्ण जैसा दयालु कोई नहीं

भास्कर न्यूज | हिसार

भगवानश्रीकृष्ण जैसा कोई दयालु नहीं, एक राक्षसी पुतना भगवान कृष्ण को मारने के लिए अपने स्तनों पर कालकूट विष लगाकर आई फिर भी भगवान ने उसे वो पद दिया जो मां यशोदा को मिलना था। भगवान जब ब्रजमंडल में अवतार लेते है तो ब्रजवासी आनंद में मग्न होकर कन्हैया को बधाई देते है एवं भगवान शंकर भी कैलाश से चलकर दर्शन करने के लिए आते है। उक्त बातें आजाद नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को गोवर्धन धाम से पधारे आचार्य मोहन शरण ने कही।

ब्रज में कन्हैया अनेक लीला करते है, आज भगवान कृष्ण मैया यशोदा के इशारे पर नाच रहे है, जबकि पूरा ब्रह्मांड श्रीकृष्ण के इशारे पर नाचता है। गोपियां उलाहना के बहाने भगवान कृष्ण के दर्शन करने आती थी। गोपियों के प्रेम को देखकर भगवान कृष्ण उनके यहां माखन चुराने जाते हैं और माखन चोरी की लीला करते है। भगवान ने एक बार मां यशोदा के मटका फोड़ दिया तो मां यशोदा ने उन्हें ऊखल से बांध दिया। आचार्य ने कहा कि ब्रज रस के लिए देवता तरसते है उसी ब्रज रस को भगवान ने खाया और मैया को अपने मुंह में पूरा ब्रह्मांड दिखाया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण ने वृंदावन आकर अघासुर, बकासुर आदि राक्षसों का उद्धार किया। भगवान ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गेंद खेला और यमुना नदी में से कालिया नाग को निकाला। श्रीकृष्ण ने इंद्र का अभिमान दूर करने के लिए ब्रजवासियों से गोवर्धन की पूजा कराकर इंद्र का अभिमान दूर किया और गोवर्धन पर्वत का मान बढ़ाया। इस दौरान वेदप्रकाश शर्मा, रणधीर पनिहार, सुनीता, पिंकी एवं पंडित मनोज ब्रजवासी समेत अन्य उपस्थित थे।

2 मुठ्ठी चावल खाकर कृष्ण ने सुदामा की दरिद्रता को दूर किया

उकलाना मंडी |गीताभवन मंदिर में वृंदावन से आमंत्रित महालक्ष्मी रासलीला संस्थान के तत्वावधान में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला कार्यक्रम में दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा मिलन के प्रसंग की प्रस्तुति लीला के माध्यम से पेश की गई। पंडित देवेन्द्र कुमार के सानिध्य में मंडल के कलाकारों ने ठाकुर जी श्री बांके बिहारी की झांकी पेश की। रासलीला कार्