पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाट आरक्षण आंदोलन के शहीदों को याद किया

जाट आरक्षण आंदोलन के शहीदों को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अखिलभारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को शहीद सुनील श्योराण के पांचवें शहीदी दिवस पर देश के 12 राज्यों में जिला स्तर पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में गांव मय्यड़ के पंचायत घर में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समिति के प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक ने बताया कि इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने तीनों शहीदों सुनील श्योराण, विजय कड़वासरा संदीप कड़वासरा के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। इस मौके पर महेंद्र पूनिया, सूबेदार ओमप्रकाश, दीपा सरपंच, हिम्मत सिंह, बलदेव सिंह, मांगेराम, दिलबाग देपल, कृष्ण, भूपेन्द्र बोबुआ देवीप्रसन दहिया आदि उपस्थित थे।