- Hindi News
- नलवा क्षेत्र में बनाए जाएंगे अच्छे अस्पताल : गंगवा
नलवा क्षेत्र में बनाए जाएंगे अच्छे अस्पताल : गंगवा
हिसार। इनेलो प्रत्याशी एवं सांसद रणबीर सिंह गंगवा हलके में प्रचार करते हुए।
भास्कर न्यूज | हिसार
नलवाविधानसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी और सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आज नलवा हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में अत्यंत गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। गांवों में तो अस्पताल है और अगर कहीं अस्पताल है तो वहां पर चिकित्सकों की भारी कमी है। ग्रामीणों को छोटे मोटे इलाज के लिए शहर भागना पड़ता है। इनेलो सरकार बनने के बाद नलवा क्षेत्र में अच्छे अस्पताल बनवाए जाएंगे। सांसद गंगवा शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के गांव कालवास गांधीनगर आदि गांवों में लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि हजकां भाजपा का हलके में कोई जनाधार नहीं है। भाजपा प्रत्याशी का विरोध तो स्वयं भाजपाई कर रहे हैं।