पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्वाचन अधिकारी ने ली क्लास

निर्वाचन अधिकारी ने ली क्लास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव के लिए आचार संहिता लागू हेनेन के बाद शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वल्द ने प्रशासनिक अफसरों की क्लास ली। चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता से कराने पर जोर दिया।

जबकि चुनाव की तैयारियों की नब्ज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टटोली। जिला उपायुक्त डा. एमएल कौशिक ने बताया कि चुनाव के लिए सभी एआरओ, बीडीपीओ, नोडल अधिकारियों और संबंधित एसडीएम को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों की रिपोर्ट दी गई। जिसमें हमने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण पूरा करा लिया गया है। मतदान के दिन मतदाता को किसी तरह की परेशानी हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चुनाव पूरी पारदर्शिता से पूर्ण हो इसके लिए प्रशासन द्वारा वीडियोग्राफी करवाने बारे भी अवगत करवाया गया। मतदान के दिन स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विकलांगों के लिए अलग से रैंप की व्यवस्था शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला में आचार संहिता के लागू होते ही सभी तरह के प्रचार सामग्री से जुड़े होर्डिंग्स/बैनर हटवाने की रिपोर्ट वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को दी गई। इस दौरान नायब तहसीलदार चुनाव रामनिवास दि मौजूद रहे।