पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदन तस्करी : पुलिस ने कर्नाटक में डाला डेरा

चंदन तस्करी : पुलिस ने कर्नाटक में डाला डेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत. चंदनतस्कर जितेंद्र धोला से सोनीपत पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि एक टीम जितेंद्र धोला निवासी सिसाना को पूछताछ के लिए चंदन की लकड़ी के गढ़ कर्नाटक लेकर गई है। पुलिस कई दिन से कर्नाटक में है

सोनीपत पुलिस जांच कर रही है कि क्या जितेंद्र के तार सीधे कर्नाटक से जुड़े हुए हैं, और कौन-कौन लोग तस्करी में उसकी मदद कर रहे हैं। जितेंद्र का रिमांड पूरा होने में अब तीन दिन ही बचे हैं। चंदन की तस्करी से हिसार का नाम जुड़ने के बाद हिसार के गांव मंगाली में खलबली का माहौल है। चंदन की लकड़ी के मनके बनाने वाले कई कारीगरों ने माल छिपा दिया।

इस बीच पुलिस ने गांव में दबिश देकर कारीगरों से पूछताछ की। यह दबिश हिसार पुलिस ने दी या फिर सोनीपत पुलिस ने, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।