- Hindi News
- 3 िजलों में केंद्रीय दल ने लिया सूखे का जायजा
3 िजलों में केंद्रीय दल ने लिया सूखे का जायजा
िवश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करते केंद्रीय टीम के सदस्य।
भास्कर टीम. हरियाणा
सूखाग्रस्तक्षेत्रों का आंकलन करने के लिए शनिवार को केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने गुड़गांव, रेवाड़ी, िहसार के हांसी में सूखे की स्थिति का जायजा लिया। अिधकारियों की टीम ने दौरे के दौरान प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। केंद्रीय अधिकारियों ने बैठक में सूखाग्रस्त क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और किसानों की आर्थिक हालत पर मंथन किया। बैठक के दौरान िजले के सिंचाई, जनस्वास्थ्य, मछली पालन, पशुपालन बागवानी विभाग के अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय दल में प्लानिंग कमीशन के सीनियर अनुसंधान अधिकारी कृषि डा. रामानंद, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के सलाहकार विजय कुमार बाटला, अतिरिक्त आयुक्त (क्रॉप्स) डा. डीपी मलिक, खाद्य मंत्रालय से आसित हैदर, ऊर्जा मंत्रालय से निदेशक एके राजपूत तथा सीनियर इन्वेस्टीगेटर आरबी कौल सहित इस दल में प्रदेश सरकार के एचएसडीसी के एमडी डा. बीएस दुग्गल, कृषि विभाग के अतिरिक्त आयुक्त डा. जगदीप सिंह बराड़ शामिल हैं, जो सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का पूरा जायजा लेंगे। जिला के विभिन्न क्षेत्रों सहित भिवानी जिला के उपमंडल तोशाम सिवानी के भी विभिन्न सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगा और वहां के किसानों से बातचीत करेगा और इससे हुए आर्थिक नुकसान का भी आंकलन किया जाएगा।