- Hindi News
- युवाओं ने हादसे रोकने के लिए हटाईं झाड़ियां
युवाओं ने हादसे रोकने के लिए हटाईं झाड़ियां
पटेलनगर के तीन दोस्तों की मौत के बाद ग्रेट सरदार भगत सिंह फैन क्लब ने हादसे रोकने की दिशा में मुहिम छेड़ी है। क्लब के सदस्य बुधवार को तलवंडी राणा के पास हादसे वाली जगह पहुंचे। पता चला कि हिसार-चंडीगढ़ हाई-वे के दोनों किनारों की झाड़ियों के सड़क की तरफ बढ़ जाने से हादसा हुआ है। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने सड़क के दोनों तरफ की झाड़ियों को हटाने का फैसला किया, ताकि और किसी के साथ हादसा हो। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पटेल नगर के तीन दोस्तों अभिषेक, गगन और ओंकार की हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद भी प्रशासन ने सड़क के दोनों तरफ बढ़ी झाड़ियों को हटाने का काम नहीं किया, मगर शहर के युवाओं की टीम खुद आगे आई है। बुधवार को मुहिम शुरू करने साथ ही क्लब ने अभिषेक, गगन और ओंकार की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर रोड के दोनों तरफ झाडिय़ां हैं। इन झाड़ियों के कारण रात में सड़क हादसे हो जाते हैं। इनके कारण तेज गति से गुजरने वाले वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे सड़क हादसों की संभावना बनी रहती है। ग्रेट सरदार भगत सिंह फैन क्लब को झाड़ियों के बारे में जानकारी मिली तो क्लब ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर खरपतवार अनावश्यक झाडिय़ों की कटाई की। इस मौके पर क्लब के प्रधान मनोज मदान, सचिव डॉ. अरुण, सौरभ पपनेजा, तरुणकांत शर्मा, विकास शर्मा, संजय, गगन, गौरव, अमित वर्मा, अरुण, रितुराज, मोहित सेठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ताकि जिंदगियां सलामत रहें... हिसारचंडीगढ़ हाईवे पर झाड़ियों को काटते भगत सिंह फैन क्लब के सदस्य।