पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर डाकघर में धरना प्रदर्शन

मांगों को लेकर डाकघर में धरना प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पोस्टसंयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को मुख्य डाकघर के सामने कामरेड सुभाष कक्कड़ की अध्यक्षता में डाककर्मियों ने कई मांगों को लेकर धरना दिया। एक दिवसीय धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी 39 सूत्रीय मांग विभाग को 1 अगस्त को सौंपी थी। इस अवसर पर कामरेड सुनील कुमार सचिव पी 3 कामरेड महेंद्र सिंह पी4 ने बताया कि अगर ये मांगें सरकार ने नहीं मानीं तो 27 से 31 अक्टूबर तक सभी परिमंडल कार्यालयों में पांच दिन तक धरना दिया जाएगा। उनकी मुख्य मांगों में ग्रामीण डाक सेवकों को सातवें वेतन आयोग में शामिल करना, सभी कर्मचारियों को जीडीएस सहित 25 प्रतिशत वेतन अंतरिम राहत के रूप में देना, नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पहले वाली स्कीम लागू करना, सभी कैडर के पदों को भरना आदि शािमल हैं।

पोस्ट आफिस में अपनी मांगों को लेकर धरना देते पाेस्ट आॅफिस के कर्मचारी।