वकील के चेंबर से विंडो एसी चोरी
हिसार| कोर्टपरिसर में एक वकील के चैंबर से चाेरों ने विंडो एसी चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने वकील चरण सिंह मेहता के चैंबर से एसी चोरी कर लिया। मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने चैंबर में एसी लगवाया था। मैकेनिक ने एसी को बिना बोल्ट के ही विंडो में रख दिया। चोरों ने इसका फायदा उठाकर एसी चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।