पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजेयू में सीवर प्लांट ट्रीटमेंट से सेट रिंग चोरी का प्रयास

जीजेयू में सीवर प्लांट ट्रीटमेंट से सेट रिंग चोरी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जीजेयूमें बन रहे सीवर प्लांट ट्रीटमेंट से एक युवक ने सेट रिंग प्लेट चोरी करने का प्रयास किया। ठेकेदार ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एएसआई महाबीर सिंह ने बताया कि चोरी के प्रयास में आंबेडकर बस्ती निवासी सरवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सरवन मंगलवार दोपहर जीजेयू में बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से दो लोहे की सेट रिंग प्लेट चोरी कर ले जा रहा था। साइट इंचार्ज धर्मपाल ने उसे देख लिया। इस पर आरोपी मौके पर सेट रिंग छोड़कर भाग गया। बाद में ठेकेदार ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।