सेक्टर 14 में घर पर पथराव, शीशा टूटा
हिसार| सेक्टर14 के एक मकान में बुधवार रात को कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। इससे मकान के ड्राइंग रूम का शीशा टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सेक्टर 14 निवासी राजकुमार ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे वे घर में बैठे हुए थे कि अचानक ड्राइंग रूम के शीशे पर एक पत्थर लगा, जिससे शीशा टूट गया। इसके बाद राजकुमार ने घर से बाहर आकर देखा तो वहां पर कोई नहीं था। उन्होंने गली में इधर-उधर देखा लेकिन कोई भी नजर नहीं आया। राजकुमार की नागौरी गेट पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।