पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माडल टाउन स्थित ओपी जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक केयर सिर्फ

माडल टाउन स्थित ओपी जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक केयर सिर्फ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माडल टाउन स्थित ओपी जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक केयर सिर्फ हिसार बल्कि एनसीआर को छोड़कर पूरे हरियाणा में हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने वाला एकमात्र और सबसे बड़ा संस्थान है। यहां की आधुनिकतम चिकित्सा सुविधाएं और समर्पित चिकित्सकों की टीम मिलकर हृदय रोग से संबंधी संपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराती है। हिसार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को एकीकृत और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिंदल अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक केयर 2013 में स्वर्गीय ओपी जिंदल की सोच और दूरदृष्टि के मद्देनजर स्थापित किया गया था। पिछले एक साल में इस संस्थान ने कार्डियक केयर के क्षेत्र में कई मानक स्थापित किये हैं। कार्डियक केयर इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजिस्ट डा. रणदीप सिंगला के अनुसार आज यह संस्थान में बायपास सर्जरी, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी और नॉन इन्वेसिव कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी प्रदान कर रहा है। अस्पताल में उपलब्ध रेडियोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, हेमाटोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसन माइक्रोबायोलॉजी क्षेत्र से संबंधित सभी प्रकार की जांच लैबारेट्री की उपलब्धता कार्डियक केयर चिकित्सा सुविधा को और मजबूत बनाती है। ओपी जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक केयर में कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियक सर्जन, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट की टीम, अनुभवि और समर्पित स्टॉफ और अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध हैं। पिछले एक साल के दौरान यहां 800 से अधिक कोरोनरी एंजियोग्राफी तथा 250 से अधिक एंजियोप्लास्टी पेसमेकर इम्पलांटेशन हो चुके हैं। इसी साल जुलाई के बाद से यहां पर कार्डियक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है और अब तक दिल की लगभग 30 बायपास सर्जरी की जा चुकी हैं। हाल ही में संस्थान की टीम ने क्षेत्र की पहली की-होल सर्जरी करके एक मरीज के दिल का छेद बंद करने में सफलता हासिल की है। आज ये संस्थान अपने सामाजिक दायित्व के तहत बहुत सस्ती कीमत पर सबसे अच्छी गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।