- Hindi News
- जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा होगी शुरू, आवेदन मांगे
जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा होगी शुरू, आवेदन मांगे
हिसाररेलवे विभाग ने टिकट बुकिंग में दलाली अन्य परेशानियों से उभारने के लिए जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की है। विभाग ने इस योजना के लिए पूरे भारत से आवेदन भी मांगने शुरू कर दिए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि रेलवे स्टेशन पर अकसर टिकट खिड़कियों पर मुसाफिरों की भीड़ लगी रहती है। मुसाफिर परेशान होते हैं और कई लोगों को टिकट भी नहीं मिल पाती और ट्रेन छूट जाती है। रेलवे की तरफ से मुसाफिरों की परेशानी को देखते हुए इस सेवा को शुरू करने की तैयारी की है। इसके अलावा रेलवे को इस योजना से बेरोजगारों को भी फायदा देना है।
आवेदककी योग्यता, फार्म भरने का तरीका
पूरेभारत में कहीं भी कोई जेटीबीएस खोल सकता है। इसके लिए दसवीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उसको कंप्यूटर का बेसिक हो। जिस इलाके में वह व्यक्ति जेटीबीएस खोलना चाहता है उसे पास रेजीडेंशियल प्रमाण पत्र हो। पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र भी जरूरी है। इन सब दस्तावेजों की सत्यापित फोटो कॉपी संबंधित रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में जमा करवानी होती है। जेटीबीएस खोलने के लिए एक कमरा होना चाहिए। इसके अलावा एक कंप्यूटर, प्रिंटर इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
आवेदक को रेलवे विभाग को एक लाख दस हजार की राशि जमा करवानी होती है। रेलवे विभाग छह साल तक का आवेदक के साथ एग्रीमेंट करता है। रेलवे जेटीबीएस को समय-समय पर टिकट रोलर देगा पर जेटीबीएस के अकाउंट में कम से कम दस हजार रुपए रहने चाहिए।