पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्जनपुर में चल रही शहीदों के नाम प्रदर्शनी का समापन

दुर्जनपुर में चल रही शहीदों के नाम प्रदर्शनी का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्जनपुर में चल रही शहीदों के नाम प्रदर्शनी का समापन

अग्रोहा/हिसार| दुर्जनपुरगांव में आयोजित तीन दिवसीय शहीदों के नाम प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल कृष्णा पंघाल कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश दुर्जनपुर की। स्कूल स्टाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समापन समारोह के मौके पर स्कूलों की प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय बुड़ाक की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्जनपुर की स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। समारोह के दौरान गांव के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर सरपंच शक्तिवीर, जिला पार्षद का. सुरेश कुमार दुर्जनपुर,जगबहादुर नंबरदार, अनिता शर्मा, सुरेश भारती नादान, डाॅ. सुरेश कुमार राजबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।