- Hindi News
- बाल बैडमिंटन में शांति निकेतन की टीम बनी उपविजेता
बाल बैडमिंटन में शांति निकेतन की टीम बनी उपविजेता
मंडी आदमपुर | हिसारजिला बाल बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खाराखेड़ी में जिला स्तरीय बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें जिले भर से कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में शांति निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को विद्यालय में उपविजेता टीम के सदस्य शिवकांत, विनोद, सचिन, रवि, मनोज को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रबंधन की ओर से डॉ. युद्धवीर बेनीवाल, पपेंद्र ज्याणी और सुनीता ज्याणी ने खेल प्रशिक्षक निशांत सिंधु और प्रवीन कुमार के साथ ही विजेता खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।