पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवेरे किया प्रदर्शन, दोपहर बाद मिल गई बस की सेवा

सवेरे किया प्रदर्शन, दोपहर बाद मिल गई बस की सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बससुविधा की मांग को लेकर पिछले करीब एक साल से संघर्ष कर रहे छात्रों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया। रोडवेज प्रशासन ने छात्रों के संघर्ष को देखते हुए पुट्ठी-रोहनात मार्ग पर सरकारी बस चलाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि रोहनात, पुट्ठी मंगलखां, ढाणी गुजरान, ढाणी ठाकरिया ढाणी राजू में बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति पिछले करीब दो साल से बनी है। पिछले महीने छात्रों ने हिसार आकर रोडवेज के महाप्रबंधक से बात की। उन्होंने उन्हें स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद महाप्रबंधक ने अपने हांसी सब डिपो को इस रूट पर बस चलाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद बस नहीं चली, जिसके चलते सोमवार सुबह छात्र इकट्ठे होकर बस स्टैंड पर पहुंचे और अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके पास अभी महाप्रबंधक के आदेश नहीं पहुंचे हैं। उनके इस जवाब से छात्र उत्तेजित हो गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। दोपहरबाद छात्रों को बताया गया कि महाप्रबंधक के आदेश गए हैं और इस रूट पर एक-दो दिन में सरकारी बस को चला दिया जाएगा।

रोहनात-पुट्ठी मार्ग पर बस चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।